सुधीर मुनगंटीवार 7 वी बार बल्लारपुर विधान सभा से किस्मत आजमाएंगे
Category: 72 बल्लारपुर विधानसभा चुनाव 2024
शहर कार्यकर्ताओं मे जल्लोष
मुल
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने बिगुल बजा दिया है। महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। विधानसभा चुनावों के ऐलान के साथ प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।20 अक्टूबर को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हेतु 99 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जिसमें 72- बल्लारपुर विधान सभा क्षेत्र से जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने भरोसा जताया है।
दरअसल, 1995 मे चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार उन्होंने चुनाव लड़ा और बड़े अन्तर से जीत अर्जित की, और उसके बाद उन्होंने 1999 एवं 2004 मे चंद्रपुर विधानसभा का नेतृत्व किया।पश्चात्, 2009,2014 एवं 2019 मे बल्लारपुर विधानसभा से अपनी किस्मत आजमाई, जिसमें भी उन्होंने अपना वर्चस्व बरकरार रखा।लगातार 6 बार से विधायक रहे मुनगंटीवार ने राज्य मे लंबे अर्से कैबिनेट मंत्री पद का जिम्मा निभाया है।इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की भी भूमिका उन्होंने बखूबी निभाई है। हाल मे हुए लोकसभा चुनाव मे पार्टी ने उनपर चंद्रपुर लोकसभा सीट से दांव आजमाया था, परन्तु वे उसमें विफल रहे। बावजूद, मुनगंटीवार के कार्यो का आंकलन कर उन्हें दोबारा विधानसभा मे मौका दिया गया है।
