सुधीर मुनगंटीवार का विजय निश्चित है

मुनगंटीवार के जीत का नागरिकों ने दिया विश्वास

मूल
    महायुती के उम्मीदवार तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्य के वन,सांस्कृतिक कार्य तथा मत्स्य पालन मंत्री तथा जिले के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार का प्रचार अभियान जोरो पर है ।मुनगंटीवार के कार्यालय से फोन की शुरुआत वंदे मातरम से होती है। महाराष्ट्र में टेलीफोन रिसीव करते वक्त हेलो ना बोलते हुए वंदे मातरम बोलने की शुरुआत मुनगंटीवार द्वारा ही हुई है। वंदे मातरम कहने से देशभक्ति का भाव दिखाई देता है। वंदे मातरम सुनते ही उन्हें पता चलता है कि ,यह कॉल मुनगंटीवार के कार्यालय से ही आया है। सुधीर मुनगंटीवार को हम निश्चित रूप से विजई बनाएंगे, ऐसे मतदाता बताते हैं। मुनगंटीवार द्वारा बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र में कई विकासात्मक कार्य किए हैं।
देखा जाता है कि, बड़े नेता सामान्य नागरिकों का कॉल रिसीव करते नहीं। लेकिन सुधीर मुनगंटीवार इस बात के लिए अपवाद है, की हर व्यक्ति का कॉल रिसीव करके उनकी बातें सुनकर उनकी समस्या हल करने का प्रयास करते हैं। दिला शब्द केला पूर्ण इस प्रकार से विकास पुरुष का नाम जनता ने ही दिया है। 72 बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र से मुनगंटीवार का विजय निश्चित है, ऐसी जनता की पूर्ण आशा बनी है।