Category: Uncategorized
written by Chandrakant Maniyar | January 15, 2025

मूल ( प्रा.चंद्रकांत मनियार )
यहां के देवनील स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्रथम वर्ष छात्रों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ ।पूर्व विधायक और विद्या सागर शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष देवराव भांडेकर की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में विधान परिषद सदस्य एड. अभिजीत वंजारी, चंद्रपुर जिला शल्य चिकित्सक डॉ महादेव चिंचोले ,जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कटोरे, वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. कुलमेंथे, सचिव डॉ. महेश भांडेकर विनायकराव तुपकर , प्रा चंद्रकांत मनियार आदि गणमान्य उपस्थित थे। समारोह की प्रस्तावना नर्सिंग स्कूल की प्राचार्य भावना टेकाम ने रखते हुए स्कूल द्वारा संचालित विभिन्न उपक्रमों के बारे में जानकारी दी। अतिथियों की उपस्थिति में प्राचार्या टेकाम ने प्रथम वार्षिक के छात्रों को शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में एड वंजारी, डॉ. चिंचोले और डॉ. कटारे को शाल,श्रीफल देकर सत्कार किया गया।

डॉ कटारे ने अपने मार्गदर्शन में बताया कि, परिचारिकाओंने अपने क्षेत्र में पूरे ज्ञान के साथ जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। डॉ. चिंचोले ने स्वास्थ्य ही ईश्वर सेवा होने की बात कहते हुए, महापुरुषों द्वारा मानव के उद्धार के लिए किए कार्यों की याद दिलाई । छात्रों को बताया कि जीवन में स्वास्थ्य सेवा में पुरी जिम्मेदारी के आगे बढ़ने का संकल्प किया जाए।
एड. वंजारी ने बताया कि, नर्सिंग के क्षेत्र में काफी मौके मिलेंगे। उन्होंने कहा कि, एएनएम और जीएनएम पाठ्यक्रम बंद करने की सरकार की योजना थी, लेकिन उसे रोका गया। वर्तमान हालात के बारे में उन्होंने बताया कि, विभिन्न सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरो की कमी है। कोरोना काल में डॉक्टर तथा परिचारिकाओं द्वारा की गई सेवा का उन्होंने विशेष रूप से जिक्र किया। मनुष्य के जीवन में स्वास्थ्य और बच्चो के ब्याह के सबसे ज्यादा खर्चा करना पड़ता है।
इस कार्यक्रम का संचालन कु. अपूर्वा गोवर्धन तथा कु. दीपेंती सेमस्कर ने किया , और आभार प्रदर्शन साहिल ने किया। इस कार्यक्रम में छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।