Category: शिक्षक दिवस समारोह
written by Chandrakant Maniyar | September 6, 2025
मूल ( मेहुल मनियार )
गोंडवाना विश्वविद्यालय गढ़चिरौली से संबद्ध, और शिक्षण प्रसारक मंडल मूल द्वारा संचालित कर्मवीर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना +2 के सहयोग से शिक्षक दिवस बड़े उत्साह एवं खुशनुमा माहौल में मनाया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.अनिता वालके की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवनिल विद्यालय टेकाडी के शिक्षक नामदेवराव पिदुरकर, ग्राम गीताचार्य सेवानिवृत्त अधीक्षक गणेश मांडवकर के साथ जूनियर कॉलेज पर्यवेक्षक प्रा. दिनेश बनकर थे। कार्यक्रम की प्रस्तावना पर्यवेक्षक प्रा. दिनेश बनकर ने रखते हुए उन्होंने बताया कि इस समाज के निर्माण में शिक्षकों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। शिक्षकों द्वारा दिए गए मूल्यों के कारण ही छात्र जीवन में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं, इसलिए छात्रों को हमेशा शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए।
प्राचार्य डॉ. अनीता वालके ने अपने अध्यक्षीय भाषण में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, शिक्षक समाज का निर्माता होता है। शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन की दिशा निर्धारित करने का महान कार्य करते हैं। शिक्षा केवल जानकारी प्रदान करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है।
मुख्य अतिथि नामदेवराव पिदुरकर ने कहा कि, प्रत्येक शिक्षक को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के आदर्श को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए। विद्यार्थियों के जीवन को आकार देने में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और शिक्षक दिवस के अवसर पर हम सभी को नए संकल्प लेने चाहिए। गणेश मांडवकर ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि राष्ट्रसंत के विचारों को आत्मसात कर गुरु शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए और शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। कुछ विद्यार्थियों ने कविता के माध्यम से तो कुछ विद्यार्थियों ने भाषणों और गीतों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना +2 के कार्यक्रम अधिकारी प्रा. राहुल बोधे ने रखी, जबकि आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना +2 के कार्यक्रम अधिकारी प्रा. अनिल शेलेकर ने दिया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ और महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।