मूल तहसील में गिला अकाल घोषित करने हेतू दिया ज्ञापन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तहसील अध्यक्ष मंगेश पोटवार ने मुख्यमंत्री से की मांग।
मूल
गत 2 दिनों से ईस क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से किसानों की भारी हानि हुई है। नदियों के समीप रहे कपास,सोयाबीन, सब्जियां, धान आदी फसल बर्बाद होने के आसार हैं। इसलिए गिला अकाल घोषित कर के सरकार ने किसानों को हानि का मुआवजा देने की मांग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार गुट के तहसील अध्यक्ष मंगेश पोटवार ने तहसीलदार मृदुला मोरे को दिए ज्ञापन से राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री अजित दादा पवार, जिले के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार से की है।
बताया गया कि, गत दो दिनों से मूल तहसील क्षेत्र में लगातार बारिश जारी है। 8 वर्ष के बाद 12 घंटो में 241 मि.मी. बारिश का रिकार्ड दर्ज हुआ है। 1214 कई मकानों में पानी घुस जाने से घर की जीवनावश्यक सामग्री तथा खेती के लिए रखा खाद भी खराब हुआ है। कहा गया है कि, इस बारिश में 219 मकान और 6 जानवरों के गोठो की क्षति हुई है। सरकार ने मूल तहसील में अकाल घोषित करके कपास, सोयाबीन, धान तथा सब्जियो की उपज करने वाले किसानों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए। 50 फ़ीसदी से ज्यादा क्षतिग्रस्त हुए मकानों को विशेष रूप से घरकुल की मंजूरी देने की मांग की गई । कहां गया कि, गत वर्ष में फसल बीमा का भी कई किसानों को लाभ मिला नहीं था, इसीलिए किसानों को फसल बीमा का लाभ मिले, जिसके लिए बीमा कंपनी को सूचित किया जाए, यह बात कही गई है।
इस मांग का ज्ञापन देते वक्त आकाश येसनकर, रोहित कामडे,महेंद्र कोडपे,रजत कुकडे, गोलू दहीवले, ऋतिक शेंडे ,साहिल मेश्राम, चेतन दहीवले, संकेत रामटेके ,माला ताई शेंडे आदि उपस्थित थे।