बल्लारपुर पब्लिक स्कूल में महामानव डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई

मूल

शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित बल्लारपुर पब्लिक स्कूल की ओर से डॉ.बाबासाहब आंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्कूल के प्राचार्य विनोद बोलिवार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बल्लारपुर पब्लिक स्कूल के शैक्षणिक प्रभारी दुर्गा कोटगले, अमोल वालके , अश्मिता सहारे और पल्लवी बोमिलवार आदी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कि गई। दुर्गा कोटगले ने समारोह की प्रस्तावना रखी। डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य बोलिवार के साथ शिक्षकों और छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन तोषी जयसवाल ने किया ओर करिश्मा लेनगुरे ने आभार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के सफलतार्थ शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने अथक परिश्रम किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।