Category: एंबुलेंस सेवा
written by Chandrakant Maniyar | September 23, 2024
एंबुलेंस की सेवा तत्काल शुरू करे ।
आकाश येसनकर ने दिया आंदोलन का दिया इशारा …
मूल ( मेहुल मनियार )
जिले के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने शहर की स्वास्थ्य समस्या सुलझाने हेतु विधायक निधि से मूल नगर परिषद तथा उप जिला अस्पताल को एंबुलेंस दी है । लेकिन प्रशासन की लापरवाही नीति के कारण वह केवल धूल खा रही है। चालक तथा अन्य खर्चा कैसे करें, इस बात को लेकर प्रशासन ध्यान नहीं दे रही हैं।
इसी विषय को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा मुख्य अधिकारी संदीप दोडे को ज्ञापन दिया गया। एंबुलेंस की सेवा तत्काल शुरू न करने से आन्दोलन करने का इशारा राष्ट्रवादी कांग्रेस के आकाश येसनकर ने दिया है। बताया गया कि मूल के उप जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी रहती है। आगे के इलाज हेतु कई बार मरीजों को चंद्रपुर रेफर करना पड़ता है। लेकिन एंबुलेंस के अभाव से मरीज के लिए बड़ी समस्या बनती है। लाखों रुपए की निधि के इस एंबुलेंस का मरीज के लिए इस्तेमाल नही होना, यह बात ठीक नहीं। इसलिए ज्ञापन देकर जनता की सेवा हेतु एंबुलेंस का कार्य तत्काल शुरू करने की मांग की है।
ज्ञापन देते वक्त राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस तहसील अध्यक्ष रोहित कामडे, आदित्य गेडाम,ऋतिक शेंडे,गोलू दहीवले, शुभम निमगड़े, यश लेनगुरे,सुमित बोरकुंटावार , पिंपले आदि उपस्थित थे।