Category: गांधी जयंती
written by Chandrakant Maniyar | October 3, 2025
मूल: ( मेहुल मनियार )
यहां के शूरवी महिला महाविद्यालय में
महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती उत्साहपूर्ण माहौल में मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी प्राचार्या कु .हर्षा खरासे द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात गांधीजी और शास्त्रीजी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
मार्गदर्शन देते हुए प्राचार्या कु.हर्षा खरासे ने गांधीजी के अहिंसा और सत्य के दर्शन के साथ-साथ शास्त्रीजी के नारे ‘जय जवान, जय किसान’ का उल्लेख करते हुए आज के समय में उनके विचारों के महत्व पर प्रकाश डाला।
यह कार्यक्रम श्री माता कन्यका सेवा संस्था के अध्यक्ष श्री कापर्ती एवं सचिव श्री सुरावार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित थे।