Category: साफ़ सफ़ाई अभियान
written by Chandrakant Maniyar | October 2, 2024
रासेयो के स्वयं सेवक तथा एनसीसी कैडेट्स ने की साफ सफाई।
मूल ( मेहुल मनियार)
शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित कर्मवीर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय छात्र सेना ,विद्यार्थी विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

कर्मवीर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.अनीता वालके ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। साफ़ सफ़ाई के प्रति जागरूकता बनी रहे, और समाज के हर नागरिको तक यह संदेश मिले, इसी बात को लेकर महाविद्यालय परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक तथा एनसीसी के कैडेट ने साफ सफाई की।
इस अवसर पर कनिष्ठ महाविद्यालय के पर्यवेक्षक प्रा दिनेश बनकर, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीप मांडवगड़े, डॉ .केवल कराडे ,राष्ट्रीय छात्र सेना विभाग प्रमुख ( N C C ) मेजर डॉ. उज्ज्वला कापगते ,विद्यार्थी विकास प्रमुख प्रा. प्रवीण उपरे, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी +2 प्रा राहुल बोधे ,प्रा. अनिल शेलेकर, डॉ. गणेश गायकवाड, प्रा. गजानन घूमडे,प्रा. घनशाम डोंगरवार, प्रा. पडोले ,प्रा. देवानंद मासिरकर ,प्रा सिकंदर लेनगुरे, प्रा. निखिल दहीवले, प्रा . चन्नें ,प्रा. कमलेश नागोशे ,प्रा. भूषण वैद्य, प्रा. सौ. दुर्गे ,प्रा. ढोडरे आदि प्राध्यापक गण, शिक्षककेत्तर कर्मचारी, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक ,एनसीसी के कैडेट तथा छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।