अखिलविश्व श्री लोहाणा महापरिषद की अंतरराष्ट्रीय कारोबारी की त्रिदिवसीय प्रथम सभा नाशिक मे संपन्न हुई 

मूल जि. चंद्रपूर ( प्रा. चंद्रकांत मनियार )

अखिलविश्व श्री लोहाणा महापरिषद की त्रि-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कारोबारी की प्रथम सभा नाशिक स्थित होटल ट्रीट मे आयोजन नाशिक लोहाणा महाजन के यजमान पद मे श्री लोहाणा महापरिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सतीशभाई विठलानी के अध्यक्षता मे हुई । ईस सभामे विश्व के विविध देशो से युगांडा, दारेसलाम, लन्दन व भारत के विविध प्रदेशो से विभिन्न शहरो से पदाधिकारिओं व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे ।
इस त्रिदिवसीय सभा मे  विदर्भ के कुल ११ जिल्हो से विदर्भ के अध्यक्ष श्री अजयभाई वडेरा के मार्गदर्शन मे महिला समिति सह कुल ५६ पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताओ ने विविध चर्चा मे भाग लिया । प्रथम दिन पवित्र गोदावरी नदी के घाट के पास समाज बंधुओ के उपयोग हेतु नीर्मित भवन के नवनिर्मित सुसज्जित आरामदायक ९ अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण महापरिषद के ट्रस्टी श्री महेंद्रभाई घेलाणी के करकमलो से हुआ। द्वितीय सत्र के बाद पधारे सभी महेमानो द्वारा नाशिक पंचवटी स्थित पवित्र गोदावरी के घाट पर “गोदागंगा” की संध्या आरती की गई | द्वितीय दिवस उपस्थित महापरिषद के सभी पदाधिकारिओं व प्रदेशो के पदाधिकारिओ व कार्यकर्ताओ के परिचय हुआ, महाराष्ट्र, मुंबई, विदर्भ विभाग की सयुक्त सभा का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न विभागों की समस्या व समाज के युवा व विद्यार्थी के हित के कार्य व हायर एजुकेशन, खेल व अन्य प्रतिभाओ को प्रोत्साहन देने के लिए मदद रूप होने बाबत चर्चा व विचार विमर्श किया गया।
तृतिय दिवस सुबह के सत्र मे श्री लोहाणा महापरिषद की समाज हित की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। अध्यक्ष श्री सतीशभाई विठलानी ने विश्व के कोने कोने मे बसने वाले हरेक लोहाणा व्यक्ति को श्री लोहाणा महापरिषद से जुड़ने हेतु एक मोबाईल एप “लोहाणा कनेक्ट” का लोकार्पण किया गया ईस बाबत महापरिषद के वैभव ठक्कर ने सम्पूर्ण जानकारी दी गई अध्यक्ष ने सम्पूर्ण विश्व के लोहाणा बंधवो को ईस एप को अपने मोबाइल मे इनस्टॉल कर जुड़ने की अपील की गई ।
विदर्भ विभाग के अध्यक्ष श्रो अजयभाई वडेरा ने विदर्भ मे बसें समस्त लोहाणा बांधवो, युवाओं के उद्धार के लिए योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही विदर्भ के नागपुर शहर मे समाज के युवाओं के लिए लोहाणा छात्रावास का निर्माण करना । विदर्भ के युवा उच्च शिक्षण हेतु मुंबई, गुजरात या विदेश जाते है उनको मदद रूप होना । इसी तरह गंभीर बीमारी से ग्रस्त को मुंबई, गुजरात या विदेश मे इलाज हेतु महापरिषद के सहयोग से मददरूप होना । सभा का संचालन महापरिषद के सचिव श्री प्रकाशभाई मगदाणी ने किया ।