देवनील विद्यालय टेकाडी का 10 वी का परीक्षा फल सराहनीय रहा

सुयोग गजानन वसाके ने 95.60% के साथ तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मूल  ( मेहुल मनियार )

विद्यासागर शिक्षण प्रसारक मंडल मूल द्वारा संचालित देवनील विद्यालय टेकाडी के छात्रों ने महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से ली गई माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा मार्च 2025 में सराहनीय सफलता प्राप्त की।
इस स्कूल में उत्कृष्ट परिणाम की परंपरा रही है।
इस स्कूल के छात्र सुयोग गजानन वसाके ने 95.60% अंक लेकर तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रथमेश मार्कण्डी गोहने 83.60%, अंक पाकर दूसरे स्थान पर जब की तीसरे स्थान पर भुवन सुनील कोटरंगे ७८.४०%, है। उसी प्रकार प्रवज्जा मुकेश रामटेके 75.80% , अनुष बंडू सोनुले को 74.40% अंक प्राप्त हुए।
कुल विद्यार्थियों में से प्रावीन्य प्राप्त 4, प्रथम श्रेणी 15, द्वितीय श्रेणी 22 और 10 विद्यार्थियों ने पास श्रेणी में सफलता हासिल की।

संस्था के अध्यक्ष , पूर्व विधायक 
देवरावजी भांडेकर, सचिव
डॉ. महेश भांडेकर, प्राचार्य राजेश सावरकर, शिक्षकेत्तर कर्मचारी अंबादास राजनकर,
नामदेव पिजदुरकर, संदीप धाबेकर, गणेश श्रीरामे, मनोहर मडावी, सुशीला उडान, वैशाली भांडेकर, रवीन्द्र तुपकर, पुरूषोत्तम खोबे, आत्माराम सुरजागड़े, विनोद मंगाम, सचिन कोल्हटवार आदी 
ने भविष्य के लिए सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी है।