नवभारत कन्या विद्यालय की छात्राओं की राइस मिल को दी भेट ।

मूल
छात्राओं को उद्योग प्रक्रिया के संबंध में जानकारी हासिल हो सके, इसी बात का लक्ष्य रख कर यहां के नवभारत कन्या विद्यालय की छात्राओं को उद्योग भेंट उपक्रम के तहत मुख्याध्यापिका अलका राजमलवार के मार्गदर्शन में यहां की राइस मिल को भेट दी । जगदंबा राइस मिल के मालिक जीवन कोंतमवार ने छात्राओं को धान के प्रकार तथा उसपर होने वाली विभिन्न प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उसी प्रकार पैकेजिंग और मार्केटिंग के संबंध में भी छात्राओं को बताया गया । धान से चावल बनाने के संबंध में होने वाली सभी प्रक्रिया और के मिल के हर एक हिस्से को बताया गया। इस उपक्रम का नियोजन विजय सिद्धावार ने किया ।आभार प्रदर्शन कु . अक्षरा गुलबमवार ने किया। इस प्रकार से राइस मिल को भेंट दिए जाने का  प्रथम उपक्रम होने की बात कही गई ।