Category: 10 वी परिक्षा परिणाम
written by Chandrakant Maniyar | May 13, 2025
उत्कृष्ट परीक्षा फल की परंपरा कायम।
कु. सलोनी भीमदर्शन डोहने (93.80%) स्कूल से प्रथम।
मूल ( मेहुल मनियार )
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुणे द्वारा ली गई कक्षा 10वीं के परिणाम आज घोषित किये गये। नवभारत विद्यालय मूल में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में कुल 220 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से 165 छात्र उत्तीर्ण हुए। स्कूल के विद्यार्थियों ने हर वर्ष की तरह उत्कृष्ट परिणाम दिया है।
स्कुल से प्रथम स्थान सलोनी भीमदर्शन डोहने (93.80%) ने हासिल किया।
अथर्व कृष्णा जिल्हेवार दूसरा स्थान (87.40%) और तीसरे स्थान पर निनाद युवराज गेडाम (87%) ने हासिल किया।
इसी स्कूल की सृष्टि महेंद्र लोनबले (86.80%), यश संजय शेंडे (85.20%), सम्यक सुभाष रणदिवे (82.80), हिमांशु अनिल भोयर (82.80%), आयुष अनिल गुरनुले (82.60%), मनस्वी बालाजी तांगिडवार (82.40%), वेदांत राजेश्वर गाजेवार (82.40%), योग मधुकर लेनगुरे (80.60%), और अंजलि भारत सातकर ने (80.60%) अंक प्राप्त किए।
शिक्षण प्रसारक मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट अनिल वैरागड़े, सचिव शशिकांत धर्माधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य अशोक झाडे, पर्यवेक्षक सौ .वर्षा भांडारकर, वरिष्ठ शिक्षक गुरुदास चौधरी, साथ ही सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई दी है।