Category: नगर परिषद चुनाव
written by Chandrakant Maniyar | October 26, 2025
मूल (मेहुल मनियार)
मूल नगर परिषद के आगामी चुनाव हेतु सभी राजनीतिक पार्टियों की ओर से नगराध्यक्ष और पार्षद पद के इच्छुक उम्मीदवार के आवेदन स्वीकारे जा रहे है।
हालांकि,नगराध्यक्ष का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने से अब तक भाजपा के 11 इच्छुक महिलाओं ने अपनी दावेदारी पेश की हैं जिसमे सौ. शिवानी संदीप आगडे के रूप मे एक युवा चेहरा उभरकर सामने आया है।
दरअसल, तकनीकी क्षेत्र से अपनी शिक्षा पूर्ण करने वाली शिवानी आगडे यह सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रतिष्ठित व्यावसायिक संदीप आगडे की धर्मपत्नी है।शहर मे,प्रतिभाशाली व्यक्तिमात्र के रूप मे अपनी पहचान रखने वाले संदीप को किसी परिचय कि जरुरत नहीं।सभी वर्ग के लोगों के सुख दुख मे आगे बढ़कर हाथ बटाने वाले संदीप,बड़े समाज से ताल्लुक रखते है।उनके जनसेवा के ध्येय की छवि उनको और खास बनाती है।आम लोगों मे उनकी ऐंठ काफी है।
ऐसे मे,उनकी अर्धांगिनी को भाजपा से नगराध्यक्ष पद की अधिकृत उम्मीदवारी दी जाती है आम लोगों के साथ मिलकर,शहर के विकास को और आगे बढ़ाने के लिए,कटिबद्ध रहने का उन्होंने आश्वासन दिया है।