स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मूल में तिरंगा यात्रा का आयोजन

मूल ( मेहुल मनियार )
हर घर तिरंगा – घर घर तिरंगा उपक्रम के तहत मूल शहर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।।
बताया जाता है कि, यहां के कृषि महाविद्यालय से सुबह 7 बजे तिरंगा यात्रा निकलकर तहसील कार्यालय, पहुंचेगी।
इस अवसर पर विशेष आकर्षण 500 फीट तिरंगे झंडे की भव्य तिरंगा यात्रा होगी।

इसी दिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय कन्नमवार सभागृह में सुबह 9.30 बजे देशभक्ति एवं लोकगीतों का कार्यक्रम आयोजित किया है।

हीरालाल पेंटर, युवराज प्रधान ,अमर मसराम, संतोष कुमार,विक्की गायकवाड, शुभम् मसराम, शुभम खोबरे, सुनील कुकुडकर …और कई झाड़ीपट्टी कलाकारों का बहारदार ऑर्केस्ट्रा का आयोजन होगा।
इस कार्यक्रम में निःशुल्क प्रवेश रहेगा।