उच्च शिक्षा हासिल करने आदिवासी कन्या लंदन जाएगी

 

मूल

बड़े शहरों में जाकर उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना छात्रों में होता है। उसी मे विदेश जानेके बारे में सोचना बहुत दूर की बात होती है। लेकिन सावली तहसील के भानापुर नामक ग्राम की आदिवासी कन्या का विदेश जाकर उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना राज्य के वन, सांस्कृतिक तथा मत्स्य व्यवसाय मंत्री सुधीर मुनगंटीवार  के प्रयास के कारण पुरा हुआ है। आदिवासी ग्राम भानापुर की कन्या प्रिया यशवंत ताडाम आगे की पढ़ाई हेतु लंदन जाएगी यह बड़े गौरव की बात है। उस के पिता की आर्थिक हालात ठीक न होने बावजूद,प्रिया की पढ़ाई के प्रति जिद्द और लगन होनेसे उच्च शिक्षा हेतू छात्रवृत्ती का प्रस्ताव भेजा था। उस प्रलंबित प्रस्ताव के बारे मे भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अलका आत्राम ने सुधीर मुनगंटीवार को अवगत कराया। आदिवासी कन्या मे पढ़ाई के प्रति रही जिद और आत्मविश्वास को बल देने का कार्य मुनगंटीवार द्वारा दिया गया है।  मुनगंटीवार के प्रयास से  प्रिया को लंदन के क्वीन मेरी यूनिवर्सिटी में एल.एल.एम. की पढ़ाई के लिए आदीवासी विकास विभाग द्वारा 37 लाख 61हजार 183 रु. की सालाना छात्रवृत्ति मंजूर की है।

प्रिया की प्राथमिक शिक्षा आसोला मेंढा मे होने के बाद पांचवी से सातवीं कक्षा तक की शिक्षा जिला परिषद शाला पाथरी में और आठवीं से 12वीं तक की शिक्षा सांवली के विश्वशांति कनिष्ठ महाविद्यालय में पुरी की।आगे, बी. ए .एल. एल. बी. की शिक्षा शासकीय विधी महाविद्यालय नागपुर से हासिल की। बताया गया कि, प्रिया, इंटरनेशनल बिजनेस लॉ में एल.एल.एम की शिक्षा हासिल करेगी। छात्रवृत्ती मंजूर होने से प्रिया और उनके परिवार के लोगों ने सुधीर मनगंटीवार के प्रति आभार व्यक्त किया है।