मूल के नवभारत कन्या विद्यालय की ओर से तिरंगा मैराथन 25 को

मूल ( मेहुल मनियार)

विद्यार्थियों में तिरंगे के प्रति गौरव जगाने के लिए नवभारत कन्या विद्यालय ने 25 जनवरी 2025 को तिरंगा मैराथन का आयोजन किया है।
यह मैराथन मूल के गांधी चौक से प्रारंभ होकर तहसील कार्यालय क्षेत्र तक जाएगी। इस मैराथन में सैकड़ों छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भाग लेंगे।
प्रारंभ में गांधी चौक मूल पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी। मैराथन की शुरुआत आसमान में तिरंगे गुब्बारे छोड़कर की जाएगी। इस तिरंगा मैराथन का उद्घाटन शिक्षण प्रसारक मंडल मूल के अध्यक्ष एड.अनिल वैरागडे करेंगे।इस कार्यक्रम में उपविभागीय अधिकारी अजय चरडे, शिक्षण प्रसारक मंडल मूल के सचिव शशिकांत धर्माधिकारी, तहसीलदार मृदुला मोरे, थानेदार सुमीत परतेकी, मुख्याधिकारी संदीप दोडे, संवर्ग विकास अधिकारी राठौड़, चिकित्सा अधीक्षक कुलमेथे, गुट शिक्षा अधिकारी वर्षा ताई पिपरे आदि उपस्थित रहेंगे।
नागरिकों ने तिरंगा मैराथन में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील नवभारत कन्या विद्यालय की मुख्याध्यापिका अलका कु. अल्का वरगंटीवार ने कि है।