Category: नवरात्रि महोत्सव 2025
written by Chandrakant Maniyar | September 29, 2025
प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण …1 अक्टूबर को फिल्म स्टार प्राजक्ता माली की उपस्थिति ।
मूल:- ( मेहुल मनियार )
मुल में बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक, पूर्व वन एवं संस्कृतिक तथा वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में नवरात्रि पर्व के अवसर पर स्व.चांगुनादेवीं सच्चिदानंद मुनगंटीवार सेवा समिति द्वारा तालुका क्रीड़ा संकुल मुल में भाऊ का गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह गरबा महोत्सव 22 सितंबर शुरू हुआ है, और 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस महोत्सव में भव्य समूह गरबा डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण फिल्म स्टार और ब्यूटी क्वीन प्राजक्ता माली होंगी। वह 01 अक्टूबर को शाम 05 बजे से रात 10 बजे तक उपस्थित रहकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। महोत्सव में बड़ी संख्या में प्रतियोगी उत्साह से भाग ले रहे हैं। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की भव्यता बढ़ेगी और नागरिकों में कौतुहल का माहौल बन गया है। रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगाता
माहौल तैयार है। रंग-बिरंगी रोशनियों, आकर्षक पुरस्कारों, शानदार सजावट और पारंपरिक गरबा संगीत के साथ, पूरा परिसर उत्सव के उल्लास में डूब जाएगा।
29 सितंबर को शाम 6 बजे से मुल तालुका और मुल शहर के लिए सामूहिक गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपये है, जो चंद्रपुर जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष संध्या गुरनुले द्वारा , द्वितीय पुरस्कार 11,000 रुपये है, जो भाजपा के पूर्व मुल शहर अध्यक्ष प्रभाकर भोयर द्वारा , और तृतीय पुरस्कार 5,000 रुपये है, जो मुल नगर परिषद के पूर्व नगरसेवक चंद्रकांत आष्टणकर द्वारा दिया जाएगा।
1 अक्टूबर को ओपन ग्रुप गरबा डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 51,000 रुपये है। विधायक सुधीर मुनगंटीवार पुरस्कार प्रदान करेंगे। द्वितीय पुरस्कार 31,000 रुपये का पुरस्कार ग्राम पंचायत भेजगांव के पूर्व सरपंच अखिल गंगरेड्डीवार द्वारा और तृतीय पुरस्कार 21,000 रुपये का नगर परिषद मूल के पूर्व उपाध्यक्ष नंदकिशोर रणदिवे द्वारा दिया जायेगा।
इसके अलावा, सर्वश्रेष्ठ गरबा जोड़ी के रूप में 7000. रु. का पुरस्कार भाजयूमो के मूल शहर अध्यक्ष राकेश ठाकरे द्वारा दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ गरबा क्वीन को 5000 रुपये का पुरस्कार भाजपा कार्यकर्ता सुधीर भोयर द्वारा दिया जाएगा। साथ ही, हर दिन
एकल गरबा प्रतियोगिता में 2000 रुपये प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। प्रोत्साहन पर 04 पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे और हर दिन
दर्शकों के लिए लकी ड्रा के माध्यम से 10 आकर्षक उपहार विधायक सुधीर मुनगंटीवार द्वारा दिया जाएगा। इस भव्य समूह गरबा डांडिया प्रतियोगिता में भाग लें और पुरस्कार जीतें ऐसी भाऊ के गरबा महोत्सव – 2025 की ओर से एक अपील है।