Category: स्वतंत्रता दिवस समारोह
written by Chandrakant Maniyar | August 15, 2024
मूल ( मेहुल मनियार )
देश के 78वें स्वतंत्रता दिन के उपलक्ष में यहां के शुरवी महिला महाविद्यालय में झंडावंदन समारोह संपन्न हुआ। प्रभारी प्राचार्या हर्षा खरासे के हाथों झंडा फहराया गया। इस अवसर पर प्रा. विक्की बोंदगुलवार ने शहीदों के सम्मान और देश के विकास में सहयोग देने की छात्राओं को शपथ दिलाई। संस्था के अध्यक्ष कापर्ती सर तथा सुरावार सर के मार्गदर्शन में यह समारोह उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण , शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
प्रा. डॉ. मीनाक्षी राइंचवार , प्रा .आशीष आष्टनकर और प्रा. विक्की बोंदगुलवार का सफलता पूर्ण योगदान रहा।