मूल के शूरवी महिला महाविद्यालय में विश्व योग दिवस मनाया गया

मूल    ( प्रा.चंद्रकांत मनियार )
श्री माता कन्यका सेवा संस्था चंद्रपुर द्वारा संचालित मूल के शूरवी महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य हर्षा खरासे ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रा.तरारे द्वारा सिखाए गए योग को सभी संकाय प्राध्यापकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने हर्षोल्लास के साथ पूरा किया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष सुदेशकुमार कापर्ती सर, सचिव राजेश्वर सुरावार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।