कर्मवीर महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

मूल  ( मेहुल मनियार )
शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित कर्मवीर महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में झंडा वंदन समारोह संपन्न हुआ। प्राचार्या डॉ .अनीता वालके इन्होंने झंडा फहराया। एन सी सी के कैडेट ने तिरंगे झंडे को सलामी दी।
प्राचार्या डॉ अनीता वालके और राष्ट्रीय छात्र सेना की मेजर डॉ.उज्ज्वला कापगते के मार्गदर्शन में एन सी सी पथक द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई थीं। एनसीसी पथक द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं बडी संख्या में उपस्थित थे।