Category: कविता प्रतियोगिता
written by Chandrakant Maniyar | January 14, 2025
मूल ( प्रा. चंद्रकांत मनियार)
मूल डिजिटल मीडिया द्वारा आयोजित ‘नवरात्रि कविता’ प्रतियोगिता का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। इस प्रतियोगिता में ‘स्त्री जन्मा ही तुझी कहाणी ‘ कविता मधुकर रोकमवार की कविता को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
यह प्रतियोगिता मूल तालुका में विभिन्न डिजिटल मीडिया की ओर से नवरात्रि उत्सव के दौरान आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर ‘आयुष्याचे मर्म’ सौ.सुनीता अनिल बुटे की कविता को मिला है, जब की तीसरा स्थान वैष्णवी राजेंद्र कोलप्यकवार की ‘सामाजिक महिलांच्या कविता, और रूपा संकेत राजा की ‘नारी एक अभिमान’ ईन कविता को मिला है।
आयोजकों ने बताया कि, जल्द ही एक कार्यक्रम में सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया जाएगा। विजेता कवियों की कविताएँ विभिन्न पोर्टलों पर प्रकाशित की जाएंगी। आयोजकों की ओर से सभी विजेताओं को बधाई दी गई है।