Category: 72 बल्लारपुर विधानसभा चुनाव 2024
written by Chandrakant Maniyar | November 8, 2024
पोंभूर्ना ग्रिड योजना शुरू होने से नागरिको ने खुशी जताई।
नामदार सुधीर मुनगंटीवार के प्रति नागरिकों ने आभार व्यक्त किया।
मूल
पोंभुर्ना तहसील के 15 गांवो को जलापूर्ति करने वाली ग्रिड जलापूर्ति योजना फिर से शुरू की गई है। इस योजना को शुरू करने के हेतु राज्य के वन ,सांस्कृतिक कार्य तथा मत्स्य पालन मंत्री तथा जिले के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने लगातार प्रयास किया था। विदित रहे कि, कुछ समय पूर्व इस योजना के पाइप लाइन में बिगाड़ आने से जलापूर्ति खंडित की गई थी। इस संबंध में मुनगंटीवार ने जिला परिषद के ग्रामीण जलापूर्ति विभाग को आदेश दिया था। इसी कारण से यह योजना शुरू हुई है। पोंभूर्णा तहसील के चक ठाणेवासना, नवेगांव मोरे, चक नवेगांव, मोहाडा, वेलवा, सेलूर, नागारेडी, चक कोसंबी, चक फुटाना, देवडा खुर्द जाम, रामपुर दीक्षित बोर्डा दीक्षित, कसर गट्टा, चक घनोंटी और जाम खुर्द इन 15 गांव में जलापूर्ति शुरू हुई है।
नागरिकों में खुशी की लहर।
जलापूर्ति योजना की अचानक विफलता से नागरिकों को भारी परेशानी हो रही थी। इस समस्या को हल करने का प्रयास नामदार मुनगंटीवार ने किया। गांव की जलापूर्ति शुरू होने से नागरिकों ने मुनगंटीवार के प्रति आभार व्यक्त किया है।