शुरवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई


मूल
श्री माता कन्यका सेवा संस्था द्वारा संचालित शूरवी महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व पंतप्रधान लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रभारी प्राचार्य हर्षा खरासे की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में प्रा .विकी बोंदगूलवार और प्रा.आशीष आष्टनकर मुख्य अतिथि थे। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा को पूजन तथा माल्यार्पण किया गया । अतिथियों ने और छात्रा कु. गौरी शेरकी ने गांधी और शास्त्री के जीवन के बारे मे बताया। समारोह का संचालन प्रा. वैष्णवी चिंतावार और आभार प्रदर्शन प्रा. सौरभ तरारे ने किया।