मूल
मूल तहसील के चांदापुर ग्राम में किसी के खेती में 14 फीट लंबाई का अजगर सांप मिलने की जानकारी मिलते ही, गांव के नागरिकों ने संजीवन पर्यावरण संस्था के सदस्यों से संपर्क करके जानकारी दी। अजगर सांप मिलने की ख़बर मिलते ही संजीवन पर्यावरण संस्था के जांबाज सदस्य दिनेश खेवले तथा तन्मय झीरे ने तत्काल चांदापुर जाकर 26 किलो वजन का 14 फीट लंबा अजगर पकड़ा । बताया गया है कि, उस अजगर को आज बफर क्षेत्र डोनी के जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ा गया।उस वक्त वनरक्षक सुधीर ठाकुर, वनरक्षक पवन कुलमेथे, वनररक्षक खोबरागड़े, संजीवन पर्यावरण संस्था के सदस्य तन्मय झीरे ,दिनेश खेवले, अंकुश वाणी, प्रतीक लेनगुरे, शक्कीर आदी उपस्थित थे।


