प्रा. किरण कापगते एवं शिष्ट मंडल की मांग पुरी होनेपर मुनगंटीवार का सत्कार किया गया
मूल
मूल शहर के नवनिर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को छत्रपति शिवाजी महाराज और साप्ताहिक बजार को क्रांति सूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले का नाम देने की मांग प्रा. डॉ. किरण कापगते ने महिलाओं के शिष्ट मंडल के साथ ज्ञापन देकर जिले के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार से की थी। उसी मांग को मुनगंटीवार ने ध्यान मे रखते हुए अधिकारियों को सूचना देकर नवनिर्मित स्थान को क्रमशः महापुरुषों का नाम दिया गया है।सुधीर मुनगंटीवार द्वारा इन महिलाओं की मांग को पूरा किया, जिसके लिए 26 जनवरी को आयोजित लोकार्पण समारोह में सभी महिलाओं ने सुधीर मुनगंटीवार का पुष्प गुच्छ तथा शाल देकर सत्कार किया।
इस वक्त प्रा. डॉ. किरण कापगते, रजनी कवाड़कर, सुचिता बुक्कावार,सपना मारकवार, सेल सिंग, रेखाताई शर्मा, सिंधु यटलावार, संगीताताई जाधव ,रुपा वाढ़ई ,प्रीति वाढ़ई ,मीराबाई तिमाडे,संगीता बेले , सुनीता डंबारे, कल्पना लाडवे, मनीषा करनेवार, निशा बालवार, सिमा नंदगिरीवार, पपिता जम्बूलवार, मयूरी कांबले, चेतना भोयर, नंदा रेड्डीवार, रजनी ताई शेरकी, कीर्ति मोकाशी, कमल ताई अलगुनवार, कल्पना कांबले, श्रद्धा रायकंटीवार आदि महिलाएं उपस्थित थी।




