Saturday, August 22, 2026
Homeविश्व योग दिवसमूल शहर में विश्व योग दिवस मनाया गया।
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

मूल शहर में विश्व योग दिवस मनाया गया।

image_pdfimage_print

मूल (मेहुल मनियार)
विश्व योग दिवस के उपलक्ष में शहर के विभिन्न स्थानों पर योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां के मां दुर्गा मंदिर में योग नृत्य परिवार की ओर से योगासन कार्यक्रम किया गया।उसी के साथ पतंजलि योग समिति द्वारा योग भवन मैं आयोजित योगासन कार्यक्रम में अनिल गांगरेड्डीवार, पूर्व नगर अध्यक्षा रत्नमाला ताई भोयर, प्रभाकर भोयर, सुरेश खियानी तथा पुरुष तथा महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। योगासन के प्रती नागरिकों में जागृति करने हेतु योग समिति द्वारा शहर में रैली निकाली गई थी।

 

कर्मवीर महाविद्यालय में  राष्ट्रीय सेवा योजना तथा राष्ट्रीय छात्र सेना द्वारा  प्राचार्या डॉ. अनीता वालके के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्रा. मीनाक्षी छोनकर ने योगासन के पाठ सिखाए। , इस अवसर पर एन. सी. सी.की मेजर प्रा.डॉ. उज्वला कापगते, एन. एस. एस. के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीप मांडवगडे, प्राध्यापक गण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।कृषि महाविद्यालय में सहयोगी अधिष्ठाता डॉ विष्णुकांत टेकाले के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खुशाल राठौड ,प्राध्यापक गण तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे। बल्लारपुर पब्लिक स्कूल में प्राचार्य विनोद बोलीवार,शिक्षक गण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इन सभी स्थानों पर योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। योग शिक्षकों द्वारा योगासन के पाठ सिखाए। हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए योगासन कितना जरूरी है, इस बारे में मार्गदर्शन किया गया।            बताया गया है कि, योग शास्त्रों के अनुसार योग का अभ्यास व्यक्तिगत चेतना को सार्वभौमिक चेतना के साथ जोड़ता है। भारत में योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला कर योग के जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!