Saturday, August 22, 2026
Home72 बल्लारपुर विधानसभा चुनाव 2024विकास की परिभाषा ही "सुधीर मुनगंटीवार"
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

विकास की परिभाषा ही “सुधीर मुनगंटीवार”

image_pdfimage_print

क्षेत्र के लोगों के दिल पर काबिज एक समर्पित नेता

मुल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हेतु सभी प्रत्याशियों ने प्रचार का आगाज कर दिया है। 72-बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र से महायुति के अधिकृत उम्मीदवार भाजपा के दमदार नेता,  जिले के पालक मंत्री ने भी चुनाव अभियान का प्रारंभ कर दिया है।वैसे तो,इस क्षेत्र का चेहरा बदलने वाले मुनगंटीवार को उनके द्वारा किए कार्यों को गिनाने की कतई आवश्यकता नहीं क्योंकि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां उनके द्वारा विकास की गंगा नहीं बही हो।अपने तीन कार्यकाल मे ही उन्होंने जंगल रूपी क्षेत्र को शहर मे तब्दील कर दिया है।

जनसेवा ही सच्ची सेवा” का लक्ष्य रखते हुए, क्षेत्र के आखिरी नागरिक तक जनहित योजनाओं को पहुंचाने का कार्य उन्होंने किया है।अपने हर एक कार्यकाल मे उन्होने क्षेत्र मे कुछ ना कुछ विकास की नई अनुभूति करायी है जिससे हर एक ग्रामीण इलाको मे भी शहर जैसी सुविधाएं मिल सके।जिसमें अस्पताल, वाचनालय, क्रीड़ा संकुल,बस स्थानक आदि का समावेश है।इससे यह साबित होता है कि, मुनगंटीवार और विकास दोनों ही समानार्थी शब्द है।

मुनगंटीवार के अभी तक के कार्यकाल मे मुल,पोंभुर्णा,बल्लारपुर एवं चंद्रपुर के सभी ग्रामों मे सड़क पानी,स्वास्थ्य एवं बिजली का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है।जिले मे घरकुल योजना के तहत अधिकतर हितग्राहियों को अपना घर आवंटित कर दिया गया है।

बहरहाल,अब लोगों के बीच यह धारणा बन गई है कि यदि जनसेवा के लिए समर्पित नेता विधानसभा और मंत्रिमंडल में रहेगा तो चंद्रपुर जिले का विकास अभियान और दोगुनी रफ्तार से जारी रहेगा। इसलिए जनता ने अभी से मुनगंटीवार को अपना विधायक बनाने का मन बना लिया है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!