मूल ( मेहुल मनियार )
हाल ही में महाराष्ट्र राज्य बोर्ड द्वारा दसवीं का परीक्षा फल घोषित हुआ। यहां के आयरा कोचिंग क्लास ने हर वर्ष की अपनी परंपरा कायम रखते हुए, इस वर्ष भी क्लास का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा है। इस कोचिंग क्लास के मेधावी छात्रों का सत्कार समारोह आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम में विविध कार्यकारी संस्था के संचालक और साई मित्र परिवार के सचिव विवेक मुत्यलवार तथा आयरा एजुकेशन के संचालक सूरज आबाजी वसाके उपस्थित थे।कोचिंग क्लास की छात्रा कु .खुशी पाउलबूधे 95.20% ने कोचिंग क्लास से प्रथम और मूल तहसील से चौथे स्थान पर रही उसे सम्मानित किया गया। उसी प्रकार दुसरे स्थान पर रही कु. लिना शेंडे ने 93.20% और तृतीय स्थान हासिल किए जितेश गांवतूरे ने 92.40% अंक प्राप्त करने पर उनका भी सत्कार किया गया। बताया गया कि, इस क्लास के सभी छात्रों ने 80 फ़ीसदी से भी ज्यादा अंक प्राप्त किए है। सभी छात्रों को भविष्य के लिए मार्गदर्शन तथा बधाई दी गई।




