Friday, August 21, 2026
Homeधरना आंदोलनकिसानों की न्यायिक मांग के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा किया धरना आंदोलन
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

किसानों की न्यायिक मांग के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा किया धरना आंदोलन

image_pdfimage_print

हमारे हक के लिए संघर्ष किए बिना हमे न्याय नहीं मिलेगा ।
  संतोष सिंह रावत ने कहा।
मूल  ( मेहुल मनियार)
अति वृष्टि के कारण किसानों को हुई हानि का मुआवजा 30 सितंबर तक मिलेगा, ऐसा सरकार ने आश्वासन दिया था। लेकीन सरकार ने दिया आश्वासन पूरा न होने से आखिरकार कांग्रेस पार्टी द्वारा आज सीडीसीसी बैंक के अध्यक्ष संतोष सिंह रावत के नेतृत्व में तहसील कार्यालय के सामने धरना आंदोलन किया गया । किसानों की मांग का ज्ञापन उप विभागीय अधिकारी द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री को भेजा गया।


बताया गया कि, तहसील के तकरीबन 14 हजार किसान फसल बीमा से वंचित हैं। गत वर्ष में खरीफ तथा रबी फसल की भारी हानि हुई। किसानों ने पंतप्रधान फसल बीमा योजना का बीमा निकाला था। फसल को हानि होने से फसल बीमा की राशि मिलने की मांग किसानों ने सरकार से की थी। 30 सितंबर तक बीमा की राशि किसानों के खाते में जमा होगी, ऐसा आश्वासन दिया गया । लेकिन अब तक मुआवजा मिला नही। किसानो की मांगे पूरी न होने के कारण कांग्रेस के नेता संतोष सिंह रावत के नेतृत्व में तहसील कार्यालय के सामने आज धरना आन्दोलन किया गया। एडवोकेट अजीत लाभे ने अपने विचार व्यक्त किए । प्रस्तावना मूल तहसील कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुरुदास गुरुनूले रखी। संतोष सिंह रावत ने कहा कि ,अपने हक के लिए जब तक संघर्ष नहीं किया जाता, तब तक न्याय मिलता नहीं। उन्होंने स्टैंप पेपर , सिलेंडर, बिजली बिल मे हुई बढ़ोतरी का विरोध किया। इस अवसर पर कृषि उपज बाजार समिति के सभापति राकेश रत्नावार,घनश्याम येणुरकर,एड.हिमानी वाकुडकर, लिना फुलझेले, फरजाना शेख़, प्रीति भांडेकर, बंडू गुरूनूले आदि ने भी अपने मार्गदर्शन में सरकार की नीति के खिलाफ हल्ला बोल किया। पूर्व नगर अध्यक्ष घनश्याम मूलचंदानी इन्होंने भी अपने मार्गदर्शन में सरकार और पालक मंत्री के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर बल्लारपुर तहसील अध्यक्ष भास्कर माकोड़े, पोंभुर्ना अध्यक्ष वासुदेव पाल, सोमेश्वर पद्मगिरीवार, अशोक गेडाम ,कृषि बाजार समिति के संचालक संदीप कारमवार ,किशोर घडसे, कृषि उपज बाजार समिति के सभापति राकेश रत्नावार,अखिल गांगरेड्डीवार, संदीप मोहबे, अतुल गोवर्धन, गुरदास चौधरी, युवक कांग्रेस के पवन नीलमवार, महिला अध्यक्ष रूपाली संतोषवार, नलिनी आडपवार,श्यामला बेलसरे, समता बनसोड, सीमा भसारकर, चंदा कामड़ी, सुनिल गुज्जनवार, के साथ विभिन्न ग्राम पंचायत के सरपंच ,उपसरपंच, युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन तथा आभार प्रदर्शन शहर अध्यक्ष सुनील शेरकी ने किया।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!