Thursday, October 22, 2026
Homeसंविधान गौरव महोत्सवकर्मवीर महाविद्यालय में "संविधान गौरव महोत्सव के तहत विभिन्न उपक्रमों का आयोजन
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

कर्मवीर महाविद्यालय में “संविधान गौरव महोत्सव के तहत विभिन्न उपक्रमों का आयोजन

image_pdfimage_print

कर्मवीर महाविद्यालय के राज्यशास्त्र विभाग द्वारा ‘संविधान गौरव महोत्सव’ के अंतर्गत किया था आयोजन।

मूल  ( मेहुल मनियार )
शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित, गोंडवाना विद्यापीठ से संलग्नित कर्मवीर महाविद्यालय में राज्यशास्र विभाग द्वारा विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए प्राचार्या डॉ. अनिता वालके के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस उपक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, वक्तृत्व प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं थीं। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
इस पहल की सफलता के लिए डॉ. अनिता वालके की अध्यक्षता में राज्यशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रा. प्रवीण उपरे एवं कमाओ और सीखो योजना के विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत की। इस कार्यक्रम में डाॅ. केवल करहाड़े, डाॅ. संदीप मांडवगडे , प्रा. गजानन घुमड़े, डॉ. गणेश आगलावे, प्रा. श्वेता दुर्गे उपस्थित थे।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!