Wednesday, October 21, 2026
Homeमेधावी छात्रों का सत्कारमेधावी छात्रों ने व्यवसाय क्षेत्र के सम्बंध में सोचना चाहिए।
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

मेधावी छात्रों ने व्यवसाय क्षेत्र के सम्बंध में सोचना चाहिए।

image_pdfimage_print

संवर्ग विकास अधिकारी राठौड ने कहा।
मूल
भविष्य के लिए अपने करियर का चयन करते वक्त मेधावी छात्रों ने व्यवसाय क्षेत्र के बारे में सोचना जरूरी है, ऐसी बात यहां के संवर्ग विकास अधिकारी राठौड ने कही। वे प्रेस क्लब द्वारा पंचायत समिति सभागृह में आयोजित मेधावी छात्रों के सत्कार समारोह में अध्यक्षता की मंच से संबोधन कर रहे थे। इस कार्यक्रम में गटशिक्षाधिकारी वर्षा पिपरे, वरिष्ठ पत्रकार प्रा. महेश पानसे, मूल तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजू गेडाम ,स्नेहबंध के कार्य अध्यक्ष निलेश राय, साईं मित्र परिवार की मंगला आत्राम ,प्रेस क्लब के अध्यक्ष विजय सिद्धावार उपस्थित थे। इन सभी अतिथियों ने भी विचार व्यक्त किए।
राठौड ने आगे बताया कि, करियर के बारे में जानकारी हासिल करना अब सरल हो चुका है। अपनी अभिरुचि के अनुरूप करियर का चयन करने की सलाह वनपरिक्षेत्राधिकारी कारेकर ने दी। उन्होंने समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि छात्रों ने अपना लक्ष्य केंद्रित करके उस दिशा की ओर प्रयास करने पर सफलता मिलना संभव होता है। नायब तहसीलदार ओमकार ठाकरे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कु.तन्वी कैलाश चलाख इस छात्रा का आईआईटी में प्रवेश होने से सत्कार किया गया ।उसने भी अपने विचार व्यक्त किए।


मूल तहसील के माध्यमिक शालांत परीक्षा के 18 स्कूलों के मेधावी छात्रों को और तहसील के 3 दिव्यांग मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। ईस समारोह का संचालन प्रेस क्लब के कार्याध्यक्ष अमित राउत ने और आभार प्रदर्शन धर्मेंद्र सूत्रपवार ने किया। समारोह के सफल आयोजन में उपाध्यक्ष सतीश राजूरकर,शशिकांत गणवीर, सचिव कु. कुमुदिनी भोयर, राजू वाढई,नासिर भाई, प्रकाश चलाख,नितेश म्याकलवार, प्रमोद म्हशाखेत्री,दत्तात्रेय वाराणसीवार आदि ने सहयोग दिया ।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!