मूल ( प्रा.चंद्रकांत मनियार )
यहां के कृषि महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। महाविद्यालय के सहयोगी अधिष्ठाता डॉ विलास अतकरे ने झंडावंदन किया। कृषि महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, छात्र,छात्राएं इस अवसर पर उपस्थित थे।
छात्रों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कृषि महाविद्यालय से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया था छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में 500 फीट लंबाई का राष्ट्रीय ध्वज मुख्य आकर्षण रहा । यह रैली स्थानीय बाजार चौक ,गांधी चौक होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची ।

तिरंगा यात्रा में कृषि महाविद्यालय की छात्रा कु. रिया फुलझेले भारत माता की वेशभूषा में शामिल होने पर यात्रा का आकर्षण बना था।





