Friday, August 21, 2026
Homeपुरस्कारनीलेश व्याहाडकर मानवहित अभिरुचि पुरस्कार से सम्मानित
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

नीलेश व्याहाडकर मानवहित अभिरुचि पुरस्कार से सम्मानित

image_pdfimage_print

चंद्रपुर श्रमिक पत्रकार संघ पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों को प्रतिष्ठित कर्मवीर पुरस्कार से सम्मानित करता है।इस वर्ष वरिष्ठ पत्रकार संजय लोखंडे (नागपुर) और अशोक पोतदार (भद्रावती) को कर्मवीर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रविवार 11 अगस्त को जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक चंद्रपुर के कन्नमवार सभागृह मे सुबह 11.30 बजे किया गया है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन, मत्स्य व्यवसाय एवं सांस्कृतिक कार्य तथा पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार,मुख्य मार्गदर्शक के रूप में हितवाद नागपुर के वरिष्ठ उपसंपादक कार्तिक लोखंडे रहेंगे।साथ ही मुख्य अतिथि विधायक किशोर जोर्गेवार, जिलाधिकारी विनय गौड़ा, मनपा आयुक्त विपीन पालीवाल उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर पत्रकार संघ की ओर से पत्रकारों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता पुरस्कार का वितरण किया जाएगा।

खास बात यह कि,दैनिक भास्कर जिला कार्यालय मे कार्यरत नीलेश व्याहाडकर को मानवहित अभिरुचि पुरस्कार से नवाजा जाएगा।शांत एवं सरल स्वभाव की शख्सियत,नीलेश काफी वर्षो से पत्रकारिता क्षेत्र मे अलग अलग विषय उठाकर अपना सामाजिक दायित्व निभाते आ रहे है।उन्हें यह पुरस्कार देकर सही मायने मे न्याय किया गया है।

दरअसल, डॉ. चांगुनाताई सच्चिदानंद मुनगंटीवार के स्मृति मे ग्रामीण वार्ता पुरस्कार सुधीर मुनगंटीवार द्वारा दिया जायेगा जिसका प्रथम पुरस्कार अनिल पाटिल (वरोरा पुण्यनगरी),द्वितीय प्रशांत खुले, (वरोरा तरुण भारत), तृतीय अमर बुद्धारपवार (नवरगांव, पुण्यनगरी),प्रोत्साहन पुरस्कार आमोद गौरकार, (शंकरपुर लोकमत), प्रशांत डांगे, (ब्रह्मपुरी महासागर) को दिया जाएगा।

चंद्रपुर शहर के पत्रकारों के लिए भी स्व छगनलाल खजांची की स्मृति में एड.प्रशांत खजांची की ओर से शुभ वार्ता पुरस्कार, साईनाथ कुचनकर (लोकमत चंद्रपुर) को दिया जाएगा।

स्व .सूरजमल राधाकिसन चांडक की स्मृति मे मानवहित अभिरुचि पुरस्कार गिरीश चांडक द्वारा नीलेश व्याहाडकर (दै. भास्कर, चंद्रपुर) को दिया जाएगा।

स्व रामकुंवर सिंह की स्मृति में के.के. सिंह की ओर से शोध पत्रकारिता (डिजिटल पोर्टल विभाग) विजय सिद्धावार (पब्लिक पंचनामा,मूल) को दिया जाएगा,

श्रीमती सुशीला राजेंद्र दीक्षित की स्मृति में डॉ. कीर्तिवर्धन दीक्षित की ओर से उत्कृष्ट वृत्तांकन(टीवी) पुरस्कार, हैदर शेख (टीवी18 लोकमत) को दिया जाएगा।

इतिहासकार अशोक सिंह ठाकुर की ओर से वृत्त छायाचित्र पुरस्कार संजय बांगड़े (लोकमत, सिंदेवाही) को देने की घोषणा की गई है।

साथ ही जिन्होंने पत्रकार संघ की प्रगति में योगदान दिया है उन पूर्व पत्रकारों को भी नवाजा जाएगा।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!