10 दिसम्बर- अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस विशेष
मुल
विश्व के सभी लोगों के लिए समान अधिकारों और अवसर के विचार को प्रोत्साहित करने और मानवाधिकारों को अपनाने एवं बढ़ावा देने के उद्देश्य से दुनियाभर में आज 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है।दरअसल,10 दिसंबर 1948 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकारों को अपनाने का ऐलान किया था, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा साल 1950 में हुई थी। दुविधा यह है कि सभी मानव,मानव अधिकारों के हकदार हैं, लेकिन उन्हें पूरे विश्व में समान रूप से अनुभव नहीं करते हैं।इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस की थीम सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और न्याय रखी गई है।
संविधान के रचयिता,महामानव डॉ बाबासाहेब आंबेडकर ने हमारे देश के संविधान मे आर्टिकल 12 से लेकर 35 तक हर नागरिक को बिना भेदभाव छह मूल अधिकार दिए गए हैं।इन्हीं अधिकारों का हनन नहीं होने देने के उद्देश्य से मानवाधिकार आयोग का भी गठन किया गया है।
बहरहाल,विश्व के हर नागरिक को अपने अधिकारों की जानकारी दिलाने हेतु मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है।




