Friday, August 21, 2026
Homeमूलभूत अधिकारकर्मवीर महाविद्यालय में मूलभूत अधिकार इस विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन।
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

कर्मवीर महाविद्यालय में मूलभूत अधिकार इस विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन।

image_pdfimage_print
  1. मूल  ( मेहुल मनियार )
    शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित कर्मवीर महाविद्यालय के राज्यशास्त्र विभाग द्वारा मूलभूत अधिकार इस विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में जीवती के विदर्भ कॉलेज आफ आर्ट्स कॉमर्स एंड साइंस के राज्यशास्त्र विभाग प्रमुख प्रा. चतुरदास तेलंग थे । मंच पर डॉ. केवल कराडे , डॉ. उज्ज्वला कापगते, प्रा. गजानन घुमड़े उपस्थित थे । प्रा. प्रवीण उपरे इन्होंने अपने प्रस्तावित भाषण में बताया कि, मुलभूत अधिकार के संबंध में छात्रों को जानकारी हासिल हो, इस हेतु को लेकर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया है । मुख्य अतिथि प्रा. चतुरदास तेलंग ने बताया की, मौलिक अधिकार भारत के संविधान के तीसरे हिस्से में अनुच्छेद 12 से 35 तक नागरिकों को दिए गए हैं। आगे बताया कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों के अनुसार अनुच्छेद 32 के बिना अधिकारों की सुरक्षा मिलना संभव नहीं । इसलिए छात्रों ने अपने अधिकार के बारे में जानकारी हासिल करना जरूरी है । इस कार्यक्रम का संचालन प्रा. कमलेश नागोशे तथा आभार प्रदर्शन डॉ. गणेश गायकवाड ने किया। इस कार्यक्रम में प्राध्यापक गण तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!