Wednesday, October 21, 2026
Homeनागरी सत्कारलंदन में कोहिनूर ऑफ इंडिया से सम्मानित विधायक सुधीर मुनगंटीवार का नागरी...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

लंदन में कोहिनूर ऑफ इंडिया से सम्मानित विधायक सुधीर मुनगंटीवार का नागरी सत्कार संपन्न

image_pdfimage_print

सार्वजनिक और घरेलू गणेशोत्सव स्पर्धा 2025 के विजेताओं को पुरस्कार बाटे

मूल ( मेहुल मनियार )
राजनीति केवल चुनाव तक ही मर्यादित न रखते हुए हरदम जनता की सेवा में अपना जीवन अर्पण करना चाहिए, ऐसे विचार राज्य के पूर्व मंत्री तथा बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने व्यक्त किए।
मूल शहर में मा.सा.कन्नमवार सभागृह में लंदन में कोहिनूर ऑफ इंडिया से सम्मानित मुनगंटीवार का नागरी सत्कार तथा सार्वजनिक गणेश उत्सव और घरेलू गणेश उत्सव स्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह में वे अपना विचार व्यक्त कर रहे थे।

जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष संध्याताई गुरनूले की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में भाजपा के जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा ,पूर्व नगराध्यक्ष रत्नमाला भोयर, शहर अध्यक्ष प्रवीण मोहुर्ले ,पूर्व शहर अध्यक्ष प्रभाकर भोयर, नंदकिशोर रणदीवे, मोतीलाल टहलीयानी ,अविनाश जगताप ,चंद्रकांत आष्टनकर, अजय गोगुलवार , अविनाश जगताप,   मनीषा ताई गांडलेवार,  प्रशान्त बोबाटे, विवेक मांदाडे,दादाजी येरने आदि गणमान्य उपस्थित थे।
इस समारोह की प्रस्तावना प्रवीण मोहुर्ले इन्होंने रखी। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन की भूमिका स्पष्ट की । मुनगंटीवार द्वारा किए विकास कार्यों के बारे मे बताया।

सुधीर मुनगंटीवार ने आगे बताया कि, जनता का आशीर्वाद मिलने पर हजार बाघों की शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि, लंदन में मिला पुरस्कार यह जनता की आशीर्वाद का फल है। मैं मंत्री ना होते हुए भी मंत्रालय में किसी भी अधिकारी द्वारा मुझे महसूस होने नहीं दिया, इस बात का जिक्र करते हुए उन्होंने मूल में पॉलिटेक्निक कॉलेज शुरू करने का दिया आश्वासन जल्दी पूरा होगा ऐसा बताया ।उन्होंने कहा कि, चुनाव के वक्त दिए आश्वासन पूर्ण करना ही हमारी जिम्मेदारी होती है। आगे, शहर मे आयोजित सार्वजनिक गणेश उत्सव की तारीफ करते हुए उन्होंने अगले वर्ष मुल शहर के गणेशोत्सव को राज्य मे अग्रणी बनाने हेतु तन मन धन से सहयोग देने का सभी गणेश मंडलों को आश्वासन दिया।  इस अवसर पर संध्या ताई गुरुनूले, रत्नमाला ताई भोयर इन्होंने भी मार्गदर्शन किया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर यहां के सामाजिक,राजनीतिक ,व्यापारिक, मेडिकल आदि विभिन्न संगठनों द्वारा मुनगंटीवार को सम्मानित किया गया ।इस समारोह में सार्वजनिक गणेश उत्सव और घरेलू गणेश उत्सव स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए।
समारोह का संचालन बंडू अल्लीवार, रीना मसराम तथा युवराज चावरे ने किया।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!