Saturday, August 22, 2026
HomeUncategorizedमूल पुलिस ने अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहे वाहन...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

मूल पुलिस ने अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहे वाहन को पकड़ा

image_pdfimage_print

 

मूल पुलिस थाने की सबसे बड़ी कारवाई 
मूल:
शराबबंदी वाले गड़चिरोली जिले में शराब का अवैध कारोबार करने के इरादे से शराब की यातायात करते समय मूल पुलिस ने शराब सहित 12 लाख 91 हजार की कीमत का माल जब्त कीया है। प्राप्त सूचना के आधार पर परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद चौगुले, पुलिस हवालदार जमीरखान पठान और नरेश कोडापे मूल गोंडपिपरी मार्ग पर नवेगांव भुजला और बेंबाल गांव के बीच एक खेत के पास खड़े थे। उन्होंने शाम लगभग 7 बजे गोंडपिपरी से गांव की ओर आ रही एक ग्रे सुजुकी इंडिका कार क्रमांक एमएच-34-सीडी-7116 की जांच की। जिससे कार के पीछे की सीट और डिक्की में रखी 2 लाख 91 हजार 540 रु. की विदेशी शराब के बॉक्स मिले। इसके आधार पर पुलिस ने उक्त वाहन के चालक कोरपना तहसील के नांदाफाटा निवासी खुशाल भैयाजी बांगड़े के खिलाफ धारा 65 ( A) ,83 मदाका के तहत अपराध दर्ज करके गिरफ्तार किया। उक्त घटना में पुलिस ने 2 लाख 91 हजार 540 रुपए कीमत की शराब और 10 लाख रु. का वाहन जब्त किया है। हिरासत में लिए गए वाहन के चालक खुशाल बांगड़े से पुलिस ने जब पूछताछ की गई, तो बताया कि जब्त की गई विदेशी शराब बल्लारशा के पवन जयसवाल द्वारा सावली तहसील के व्याहाड के निखिल मंडलवार को पहुंचाई जा रही थी। इसलिए पुलिस ने वाहन चालकों के बयान के अनुसार वाहन चालक सहित पवन जयसवाल और निखिल मंडलवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस पवन जयसवाल और निखिल मंडलवार की तलाश कर रही है और आगे की जांच पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु और उप विभागीय पुलिस अधिकारी दिनकर ठोसरे के मार्गदर्शन में प्रभारी थानेदार और परिवीक्षाधीन पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद चौगुले द्वारा की जा रही है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!