Friday, August 21, 2026
Homeअभिभावकों की बैठकछात्रों की पढ़ाई और उन्नति के प्रति अभिभावक भी ध्यान दे
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

छात्रों की पढ़ाई और उन्नति के प्रति अभिभावक भी ध्यान दे

image_pdfimage_print

प्राचार्या डॉ अनिता वालके ने अध्यक्षीय भाषण में कहा।

मूल  ( मेहुल मनियार )
शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित कर्मवीर महाविद्यालय में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया था। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अनिता वालके की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पालक प्रतिनिधि श्रीमती काजल दूधे ,स्वप्निल आत्राम ,यादव राउत, बोदेले ,डॉ. केवल कराडे ,प्रा. प्रवीण उपरे मंच पर उपस्थित थे। विद्यार्थी विकास अधिकारी प्रा. उपरे ने छात्रों की उन्नति के बारे में अभिभावक शिक्षक संवाद बना रहे, इस हेतु से सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस संबध में प्रस्ताविक भाषण में बताया। स्वप्निल आत्राम और श्रीमती काजल दूधे ने पाल्यो की उन्नति के बारे में समाधान जताते हुए समस्याओं के संबंध में कुछ सूचनाओं दी। डॉ. कराड़े ने महाविद्यालय द्वारा छात्रों के विकास में पूरा प्रयास जारी रहता है, ऐसा मार्गदर्शन में बताया। डॉ. वालके ने अध्यक्षीय भाषण में अभिभावकों की सूचनाओं का स्वीकार करते हुए, सभी समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया। छात्रों के विकास के लिए हर संभव उपक्रम चलाए जाते हैं, इस बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय को B+ का दर्जा मिलने की बात कहते हुए इस महाविद्यालय के कई छात्र उच्च पदोंपर बने हैं, इस बारे में बताया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. गणपत आगलावे ने तथा आभार प्रदर्शन प्रा. कमलेश नागोशे ने किया ।कार्यक्रम में अभिभावक, कॉलेज के प्राध्यापक तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!