कृषि दूतो ने किया मार्गदर्शन ।
मूल ( प्रा. चंद्रकांत मनियार )
पंजाबराव देशमुख कृषी विद्यापीठ अकोला अंतर्गत यहां के कृषि महाविद्यालय के कृषि दूतो द्वारा ग्रामीण कृषि कार्यानुभव के तहत गड़चिरोली जिले के कनेरी ग्राम के किसानों को खेती विषयक आवश्यक जानकारी दी गई है।
किसानों को बीज प्रक्रिया के बारे में बताते हुए, बीज प्रक्रिया कैसी की जाए और उनका महत्व तथा उसके लाभ के बारे में उन्होंने बताया। बीज प्रक्रिया न करने पर फसल को लगने वाली जीवाणु पर्व, पत्ती का झूलसा रोग, खैरा रोग जैसी बीमारियों की भी उन्होंने जानकारी दी। ठीक ढंग से बीज प्रक्रिया करने पर फसल की गुणवत्ता तथा उपज बढ़ाने में मदद मिलती है। धान की फसल में लगने वाले रोग और उनका प्रबंधन के साथ कारण, लक्षण और उपचार के बारे में बताया।
कृषि महाविद्यालय के सहयोगी अधिष्ठाता डॉ. विष्णुकांत टेकाले के मार्गदर्शन में कुमारी श्रेया पिल्लेवान , कु.नंदिनी मांडवे, कु. संजना डोंगरे, कु. साक्षी बिट्टे , कु. प्राची डोंगरवार आदी ने उपस्थित किसान शामराव कोलते, प्रभाकर लाकड़े, लक्ष्मण कावले, निरंजन भारडकर और घनश्याम कोलते को आवश्यक जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि संशोधन केंद्र सोनापुर के प्रभारी कृषि संशोधन अधिकारी डॉ. युवराज खोब्रागडे , कृषिशास्त्र विषयतज्ञ प्रा.मोहिनी पुनसे, कार्यक्रम अधिकारी स्वप्निल देशमुख और अश्विनी गायधनी का सहयोग मिला।




