Saturday, August 22, 2026
Homeविधानसभा चुनावचिमूर में गरजे PM मोदी
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

चिमूर में गरजे PM मोदी

image_pdfimage_print

दोहराया, “एक हैं तो सेफ हैं का नारा

मूल

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के 6 विधानसभा सीटों पर महायुति के प्रत्याशियों के प्रचार हेतु चिमूर मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा का आयोजन किया गया था।वहा उपस्थित भीड़ देखकर प्रधानमंत्री ने आयोजकों की वाहवाही की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अघाड़ी वाले देश को पीछे करने का कोई मौका नहीं छोड़ते, पाकिस्तान की इच्छा के अनुसार काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा हमने 370 को खत्म किया।कश्मीर को,भारत और भारत के संविधान से पूरी तरह जोड़ा।लेकिन कांग्रेस और उसके साथी कश्मीर में फिर से 370 लागू करने के लिए प्रस्ताव पास कर रहे हैं।ये लोग वो काम कर रहे हैं जो पाकिस्तान चाहता है।उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर दशकों तक अलगाववाद और आतंकवाद में जलता रहा।महाराष्ट्र के कितने ही वीर जवान मातृभूमि की रक्षा करते करते जम्मू-कश्मीर की धरती पर शहीद हो गए।जिस धारा की आड़ में ये सब हुआ,वह धारा 370 थी।ये धारा 370 कांग्रेस की देन थी।

कांग्रेस और उसके साथियों ने आपको सिर्फ आतंकवाद दिया है। हमारी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म किया है, इसलिए चिमूर और गढ़चिरौली के क्षेत्र में नए अवसर पैदा हो रहे हैं।नक्सलवाद फिर से इस क्षेत्र में हावी न हो, इसके लिए कांग्रेस और उसके साथियों को यहां दोबारा मौका नहीं देना चाहिए।हमारे चंद्रपुर के इस क्षेत्र ने भी दशकों तक नक्सलवाद की आग को झेला है।यहां नक्सलवाद के चलते कितने ही युवाओं का जीवन बर्बाद हो गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,भाजपा और महायुति सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र को लेकर काम कर रही है। मैं गरीब के जीवन की मुश्किलों को समझता हूं, इसलिए आपका जीवन आसान बनाने के लिए मैं दिन-रात काम करता हूँ।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,आज मैं आपको कांग्रेस और उसके साथियों की एक बड़ी साजिश से भी सावधान कर रहा हूँ।हमारे देश में आदिवासी समाज की जनसंख्या करीब 10% के आसपास है।कांग्रेस अब आदिवासी समाज को जातियों में बांटकर कमजोर करना चाहती है।

हमें महाराष्ट्र को समृद्ध बनाने के लिए हमारे किसानों को समृद्ध बनाना है। आज यहां किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा मिल रहा है। महायुति सरकार, साथ में *नमो शेतकरी योजना* का डबल फायदा भी दे रही है।

प्रधानमन्त्री मोदी ने आरक्षण के मुद्दे पर कहा,अगर आप एक नहीं रहे,तो सबसे पहले कांग्रेस आपका आरक्षण छीन लेगी। कांग्रेस के शाही परिवार की हमेशा से मानसिकता रही है कि वह इस देश पर राज करने के लिए ही पैदा हुए है।आजादी के बाद इसलिए ही कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को आगे बढ़ने नहीं दिया।कांग्रेस का ये खतरनाक खेल है,ताकि आपकी एकता टूट जाए। आदिवासी समाज जातियों में बटेगा, तो उसकी पहचान और ताकत खत्म हो जाएगी। कांग्रेस के शहजादे विदेश में जाकर खुद ये ऐलान कर चुके हैं। इसलिए मैं कहता हूं कि हमें कांग्रेस के इस षड्यंत्र का शिकार नहीं होना है, हमें एकजुट रहना है।इसलिए मेरा आपसे आग्रह है,“हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।”

साथ ही उन्होंने जिले के 6 विधानसभा सीटों पर महायुति के प्रत्याशियों को ही चुनकर लाने हेतु लोगों से निवेदन किया।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!