Friday, August 21, 2026
Homeशादी का झांसासोशल मीडिया पर शादी का झांसा देकर आसाम बुलाया
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

सोशल मीडिया पर शादी का झांसा देकर आसाम बुलाया

image_pdfimage_print

मूल पुलिस की सतर्कता से लड़की सकुशल घर पहुंची

मुल

आजकल नवयुवकों के जहन में सोशल मीडिया का जुनून छाया हुआ है। खास तौर पर सोशल मीडिया में महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है। ऐसी ही घटना हाल ही में मूल शहर में घटित हुई है। दरअसल, सोशल मीडिया का प्यार लड़की के सिर पर इस कदर चढ़ गया कि वह उसके प्यार में आसाम पहुंच गई।

पुलिस थाने में दर्ज की गई शिकायत के आधार पर बताया गया कि, कर्मवीर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी भोयर उम्र 18 वर्ष 19 मार्च को कॉलेज जाने हेतु घर से निकली परंतु देर रात तक घर नहीं पहुंचने से पिता ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत मूल पुलिस स्टेशन में दाखिल की। मूल पुलिस थाने के प्रभारी परिवीक्षाधीन उप अधीक्षक प्रमोद चौगुले ने उक्त घटना की गंभीरता देखते हुए तत्काल जांच हेतु खोज दस्ता नियुक्त किया।उन्होंने तत्काल साइबर सेल से संपर्क कर लड़की के पास रहें मोबाइल का लोकेशन पता किया। जिसमें पता चला कि,साक्षी आसाम राज्य के कचर जिले मे है।तत्काल पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन की अनुमति लेकर असम राज्य में पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर खोज दस्ता आसाम रवाना किया गया। जहां स्थानीय पुलिस ने साक्षी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे अपने काबिज कर लिया और मुल पुलिस को सौंप दिया। मुल पुलिस ने उसे लाकर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया। इस तरह मूल पुलिस की सजगता के कारण उक्त लड़की के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। जिसके लिए उक्त लड़की ने तथा उसके परिवार ने मूल पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

साक्षी भोयर ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसे सोशल मीडिया पर शादी करने का झांसा देकर बहला फुसला कर भयादोहन कर आसाम राज्य आने के लिए मजबूर किया। उसने अपना अनुभव साझा करते हुए सभी नवयुवकों को इस तरह की घटना से सतर्क रहने की राय दी है। 

उक्त कारवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन,अपर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु,उप विभागीय पुलिस अधिकारी दिनकर ठोसरे, मूल पुलिस स्टेशन के प्रभारी परिवीक्षाधीन उप अधीक्षक प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक सुबोध वंजारी,उप निरीक्षक वर्षा नैताम,पोहवा भोजराज मुंडरे,संदीप चुधरी ने की।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!