Saturday, August 22, 2026
Homeक्राइमशहर से कुछ ही दूरी पर दिन दहाड़े लूट
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

शहर से कुछ ही दूरी पर दिन दहाड़े लूट

image_pdfimage_print

करीब 5 लाख से ऊपर का नकद किया लंपास

मुल

शहर से करीब 5 किलोमीटर दूरी पर चार नकाबपोश बदमाशों ने हथियार का धौंस दिखाकर आयशर क्रमांक- एमएच – 34 एबी 9585 के ड्राइवर को लूटने की घटना बनी है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, शाम करीब 6 बजे,चंद्रपुर के प्रतिष्ठित पान मटेरियल व्यापारी के चार कर्मचारी पान मटेरियल का सामान वितरण कर वसूली की गई गई राशि लेकर चामोर्शी की ओर से मुल की तरफ लौट रहे थे। दरमियान बोरचांदली ग्राम के पास चार से पांच नकाबपोश बदमाशों ने बिना नंबर प्लेट की चार पहिया से आयशर का रास्ता रोककर हथियारों का धौंस दिखाकर वसूली की गई करीब 5 लाख रुपये से ऊपर की राशि छीनकर भाग खड़े हुए।
कर्मचारी द्वारा मालिक को खबर दिए जाने पश्चात्‌ उन्होंने मुल पुलिस स्टेशन का रुख कर शिकायत दर्ज करायी।मुल पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेकर अपनी पूरी यंत्रणा जांच मे लगा दी है।आगे की जांच चल रही है।
इस तरह दिन दहाड़े लूट की घटना से शहर मे खलबली मच गई है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!