Friday, August 21, 2026
Homeगणतंत्र दिवसशूरवी महिला महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस और सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

शूरवी महिला महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस और सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया

image_pdfimage_print

मूल  ( मेहुल मनियार )

श्री माता कन्यका सेवा संस्था, द्वारा संचालित शूरवी महिला महाविद्यालय द्वारा देश के 75 वे गणतंत्र दिवस के वर्धापन दिन के अवसर पर सचिव राजेश्वर सुरावार ने झंडा फहराया। इस अवसर पर जीवन कोंतमवार और अनिल दंडमवार विशेष रूप से उपस्थित थे।

ध्वजारोहण समारोह के बाद जीवन कोंतमवार की अध्यक्षता में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए । छात्राओं ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा अतिथियों का स्वागत गीत द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राजेश्वर सुरावार ने अपने भाषण में भारत के संविधान की समीक्षा करते हुए संविधान बनाने वाले व्यक्तियों के कार्यों का गौरव किया।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर युवा पीढ़ी के दिल में देश के प्रति सम्मान दर्शाया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष जीवन कोंतमवार ने अपने अध्यक्षीय भाषण में लड़कियों की भावना की समीक्षा की और राय व्यक्त की कि, लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए और भविष्य में राज्य और देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए। प्रा .सौरभ तरारे और प्रा. पल्लवी गंडाटे ने भी अपने भाषण में छात्रों को संविधान का इतिहास बताया और छात्रों को बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया।


इस समारोह में संस्था के सचिव राजेश्वर सुरावार, कोषाध्यक्ष अनिल दंडमवार, प्रभारी प्राचार्य, हर्षा खरासे और प्राध्यापक ,शिक्षकेत्तर कर्मचारी, छात्राएं और शहर के सम्मानित नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस का संचालन प्रा. डॉ.मीनाक्षी राईंचवार, एवं प्रा . वैष्णवी चिंतावार ने किया । समारोह की प्रस्तावना प्राचार्या हर्षा खरासे ने रखी। आभार प्रदर्शन प्रा. विक्की बोंदगुलवार ने किया । उक्त कार्यक्रम हेतु संस्था के अध्यक्ष सुदेश कुमार कापर्ती, ने बधाई दी।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!