स्व . मा. सा.कन्नमवार की 125वीं जयंती के अवसर पर कर्मवीर महाविद्यालय, में राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई ।
मूल
शिक्षण प्रसारक मंडल मूल द्वारा संचालित और गोंडवाना विश्वविद्यालय द्वारा संलग्नित, कर्मवीर महाविद्यालय, 04 जनवरी से 12 जनवरी, 2025 तक खेल और सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इसी बीच 10 जनवरी 2025 को संयुक्त महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्व .कन्नमवार की 125वीं जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय अंतरमहाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षण प्रसारक मंडल के अध्यक्ष एड.अनिल वैरागड़े की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र नागपुर संभाग के विधान परिषद सदस्य एडवोकेट. अभिजीत वंजारी ने महोत्सव का उद्घाटन किया और छात्रों को मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्रों को शिक्षा क्षेत्र में हो रहे बदलावों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की चुनौतियों और अवसरों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन किया। समारोह की प्रस्तावना रखते हुए प्राचार्य डाॅ. अनिता वालके ने महोत्सव की रूपरेखा एवं दृष्टिकोण की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा प्रतियोगी छात्रों को बधाई दी। आजादी के 75 साल में संविधान सुरक्षित है क्या? इस विषय पर वाद विवाद स्पर्धा हुई।विषय के पक्ष में और विषय के विपरीत विभिन्न महाविद्यालयों से
विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किये। संस्था द्वारा एड. वंजारी का शाल श्रीफल देकर सत्कार किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के सचिव शशिकांत धर्माधीकारी, उपाध्यक्ष एड. प्रणव वैरागडे, पूर्व प्राचार्य टी के कापगते, मुख्याध्यापक अशोक झाड़े आदी मान्यवर उपस्थित थे।





