Friday, August 21, 2026
Homeसत्कारजूनासुर्ला में अहिल्याबाई होलकर जयंती के अवसर पर समाज भूषण पुरस्कार का...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

जूनासुर्ला में अहिल्याबाई होलकर जयंती के अवसर पर समाज भूषण पुरस्कार का वितरण

image_pdfimage_print

मूल: ( मेहुल मनियार )
जुनासुर्ला के धनगर समाज द्वारा 31 मई को पुण्यश्लोक, राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को समाजभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन गंगाधर धुलेवार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखरूजी कोमावार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस पाटिल आशाताई देशमुख, माणिक पाटेवार मुख्य रूप से उपस्थित थे। धनगर समाज जूनासुरला पिछले दो वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को समाजभूषण पुरस्कार देकर सम्मानित कर रहा है। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सुनील पाटेवार को आयकर असिस्टेंस के पद के लिए चयनित होने पर, मारोती कंकलवार को महाराष्ट्र पुलिस के पद के लिए चयनित होने पर, योगेश इनमुलवार को निर्माण विभाग में नियुक्त होने पर और मयूरी कोमावार को स्वास्थ्य विभाग में नियुक्त होने पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया।

      कड़ी मेहनत से आगे बढ़े इन युवाओं ने गांव में इतिहास रचा है और हर तरफ सराहना हो रही है।
हाल ही में कुछ दिनों पहले 10वीं कक्षा का परीक्षा फल भी घोषित किया गया था। धनगर समाज से उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले साहिल येग्गेवार, नियति धुलेवार, गायत्री अन्नावार, लोकेश ईदुलवार को भी सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में धनगर समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन किशोर सुरेवार ने किया जबकि गौरव रामेवार ने आभार प्रदर्शन करने के बाद कार्यक्रम का समापन किया।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!