Thursday, April 23, 2026
Home72 बल्लारपुर विधानसभा चुनाव 2024मतदान के अपने राष्ट्रीय कर्तव्य को पूरा करने वाले मतदाताओं का आभार...

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

मतदान के अपने राष्ट्रीय कर्तव्य को पूरा करने वाले मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने  मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

मूल

जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने मतदान कर अपना राष्ट्रीय कर्तव्य निभाने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया है।लोकतंत्र के इस उत्सव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है ,और लोकतंत्र के मूल्यों को मजबूत किया है। उन्होंने जिले में मतदान प्रक्रिया अच्छे ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।
पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा की,चुनाव की घोषणा से लेकर मतदान तक जिले में रिपोर्टिंग प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने के लिए प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को बधाई और धन्यवाद दिया है। चंद्रपुर जिले की निकोप राजनीति की परंपरा को सभी ने बरकरार रखा, इसलिए लोकतंत्र का यह उत्सव चंद्रपुर जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। इस पर्व में सबसे बड़ा कारक मतदाता हैं. पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने उन सभी के प्रति विशेष धन्यवाद व्यक्त किया है, जिन्होंने लोकतंत्र द्वारा हमें दिए गए मौलिक अधिकार का प्रयोग करके अपना राष्ट्रीय कर्तव्य निभाया।

पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने विश्वास व्यक्त किया है कि, इस चुनाव में मतदाता ने विकास के लिए वोट किया होगा, निश्चित रूप से भाजपा महागठबंधन की जीत होगी।

Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!