मूल नगरी में 7 दिन बहेगी भागवत भक्ति गंगा।
मूल
यहां के पतंजलि योग समिति द्वारा नवरात्रि उत्सव के उपलक्ष में योग क्रीड़ा संकुल, पतंजलि भवन में वृंदावन मथुरा के विख्यात भागवताचार्य आशीष महाराज की वाणी से भागवत सप्ताह का आयोजन किया गया है।

दरअसल, 16 अक्तूबर से 23 अक्टूबर तक इस भागवत सप्ताह की कथा दौरान भगवान वराह अवतार, कपिल मुनि अवतार, सती प्रसंग और भगवान शिव पार्वती विवाह, वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोर्वधन पूजा, कंस उद्धार, रुक्मिणी स्वयंवर, सुदामा चरित, आदी अलग अलग प्रसंगों की प्रस्तुति होगी। भागवत कथा के प्रथम दिन शहर के मुख्य मार्ग से कलश धारण किए महिलाओं की शोभायात्रा निकाली गई थी। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा श्रवण करने हेतू भक्त गण बडी संख्या में उपस्थित रहे, ऐसी अपील समिति द्वारा की गई है। 23 अक्टूबर को दोपहर 4 बजे से 8:00 बजे तक यज्ञ होगा, उसके पश्चात महाप्रसाद और ब्रह्म भोज का भी आयोजन किया गया है।




