Thursday, October 22, 2026
Homeनगर परिषद चुनावभारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता राकेश ठाकरे की अर्धांगिनी नगराध्यक्ष पद...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता राकेश ठाकरे की अर्धांगिनी नगराध्यक्ष पद की दौड़ में

image_pdfimage_print

 

मूल (  मेहुल मनियार )
मूल नगर परिषद के आगामी चुनाव हेतु भाजपा की ओर से नगराध्यक्ष और पार्षद के लिए इच्छुक उम्मीदवार के आवेदन स्वीकारे जा रहे है।दरअसल,नगराध्यक्ष का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने से अब तक भाजपा के 11 इच्छुक महिलाओं ने अपनी दावेदारी पेश की हैं। जिसमे एडवोकेट राजश्री राकेश ठाकरे ने भी आवेदन किया है।  एड.सौ.राजश्री ठाकरे यह पेशे से अधिवक्ता है।उनके पति राकेश ठाकरे सामाजिक कार्य में सदैव अग्रणी रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है।बड़े समाज से आने के साथ ही,सभी वर्गों को अपने साथ लेकर चलने का मानस उन्हें समाज मे विशिष्ट पहचान देता है।राकेश ठाकरे की माताजी सौ रत्नमाला ठाकरे भी नगर पालिका मे अपना भाग्य आजमा चुकी है। जिसमें एक कार्यकाल उन्हें नगर पालिका उपाध्यक्ष पद से भी नवाजा जा चुका है और दो कार्यकाल मे वे सफल पार्षद की भूमिका भी निभा चुकी है।आज संपूर्ण शहर में उनके नाम की चर्चा जोरों पर है।
अगर भाजपा हाईकमान की ओर से एड.राजश्री ठाकरे के नाम पर नगराध्यक्ष पद की अधिकृत उम्मीदवार की मुहर लगती है तो, भाजपा की नगर पालिका मे अपनी सत्ता स्थापन करने की मंजिल बहुत आसान होगी, यह आमजनों मे चर्चा है।चूंकि,मूल नगर परिषद में 10 प्रभागों से 20 उम्मीदवार चुने जाने है, जिनमें से 10 पद महिलाओं के आरक्षित हैं और नगराध्यक्ष का पद भी ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने से मुल नगर पालिका मे महिला राज होगा।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!