संजना सोयाम का कबड्डी स्पर्धा मे शानदार प्रदर्शन !
मूल
शालेय क्रीडा स्पर्धा में राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा के लिए मूल की नवभारत कन्या विद्यालय की छात्रा संजना अजय सोयाम का चयन हुआ है।
गोंदिया में आयोजित विभागीय स्पर्धा में कब्बड़ी क्रीडा स्पर्धा में नवभारत कन्या विद्यालय की टीम शामिल थी। इस टीम में खेल का अच्छा प्रदर्शन करने के कारण संजना का विभागीय स्तर की टीम के लिए चयन हुआ । अब संजना सोलापुर जिले के सांगोला तहसील में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा में नागपुर विभाग का प्रतिनिधित्व करेगी। नागपुर विभागिय कबड्डी स्पर्धा में चयन हुई संजना सोयाम चंद्रपुर जिले की एकमात्र खिलाड़ी है।
शिक्षण प्रसारक मंडल के अध्यक्ष अॅड. बाबासाहेब वासाडे, सचिव अॅड अनिल वैरागडे , कार्याध्यक्ष डॉ राम मोहन बोकारे, मुख्याध्यापिका अलका राजमलवार, पर्यवेक्षक छत्रपति बारसागड़े, क्रीडा शिक्षक दिनेश जिद्दीवार इन्होंने संजना को बधाई दी है।




